NEWS:-अशोक दाऊ जी बने ग्राम पटेल संघ कवर्धा तहसील के अध्यक्ष
रबेली व जेवडन सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
*कवर्धा* - बीते दिन ग्राम कान्हाभैरा निवासी अशोक चंद्रवंशी दाऊ जी को कवर्धा में बैठककर सर्वसम्मति से ग्राम पटेल संघ कवर्धा तहसील अध्यक्ष चुना गया।
आपको बता दें ग्राम पटेल का छत्तीसगढ़ के ग्रामों में विशेष महत्व है सरकारी काम काजो में इनका विशेष स्थान रहा है। पुराने समय से चली आ रही ग्राम पटेल की प्रथा जिसमें ग्राम पटेल ग्राम प्रमुख होता है एवं लोगों की समस्याओं को सुनना उनका निराकरण करवाना और अनेक तरह की करो को वसूल कर शासन के राजकोष में जमा करना उनका काम रहा है।
ग्राम कोटवार की तरह ही गांव में बाहरी आगंतुकों की जानकारी रखते हुए मुसाफिरी करते हुए भी सूचना थाने में देना इनका कार्य होता है।
अशोक चंद्रवंशी ग्राम पंचायत कान्हाभैरा के सरपंच भी रह चुके है तथा निरंतर समाज सेवा में लगे रहते हैं, दाऊ जी को ग्राम पटेल संघ कवर्धा तहसील के अध्यक्ष बनने पर रबेली व जेवडन सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए जिनमें प्रमुख रूप से सुधीर दुबे प्रभारी रबेली व जेवडन सेक्टर, मोहेंद्र शाह प्रदेश प्रतिनिधि, किरण शर्मा जिलाध्यक्ष जन सम. निवा. प्र.कवर्धा, सत्येंद्र वर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, मणिकांत त्रिपाठी महामंत्री व जोन प्रभारी, पंचू कोसरिया जनपद सदस्य व सचिव जिला कांग्रेस, वाल्मीकि वर्मा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा, सुर्या चंद्रवंशी अध्यक्ष सेवा सह. समिति लखनपुर, मनोज चंद्रवंशी अध्यक्ष सेवा सह. समिति सोनबरसा, शेखर चंद्रवंशी पूर्व सरपंच, शिलोचन साहू बूथ प्रभारी, कौशल जायसवाल बूथ प्रभारी, फिरतु राम साहू वरिष्ठ कांग्रेसी, राघव चंद्रवंशी वरिष्ठ कांग्रेसी, हीरा रात्रे सचिव ब्लाक कांग्रेस, रामसागर चंद्रवंशी पुनाराम साहू जी अध्यक्ष सेवादल,आदि रहे।
0 Comments