NEWS:-कैबिनेट मंत्री अकबर ने दी स्वीकृति पोंड़ी के हनुमान गार्डन का होगा भव्य सौंदर्यीकरण
- जनपद सदस्य विजय सिंह की मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी स्वीकृति।
पोंड़ी- क्षेत्रीय जनपद सदस्य व सभापति विजय सिंह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पोंड़ी के तिराहा में स्थित हनुमान गार्डन के उन्नयन हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अक़बर से की थी। इसके बाद मंत्री ने पर्यावरण विभाग से 6 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
जनपद सदस्य विजय सिंह ने बताया कि उक्त राशि से हनुमान जी की प्रतिमा का रंगरोगन, गार्डन परिसर में मरम्मत कार्य व प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के एकमात्र दार्शनिक व आकर्षण के केंद्र के नाम से पहचान रखने वाले हनुमान गार्डन में प्रकाश व्यवस्था नही होने के कारण अंधेरापन छाया रहता था। जिसे दूर करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रतिमा का रंगरोगन करते हुए परिसर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में क्षेत्र के लोगो के मंशानुरूप जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने हनुमान गार्डन का भव्य सौंदर्यीकरण करने के लिए त्वरित छः लाख अठ्ठासी हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद सदस्य विजय सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मंत्री अकबर ने दी स्वीकृति पोंड़ी के हनुमान गार्डन का होगा भव्य सौंदर्यीकरण
- जनपद सदस्य विजय सिंह ने प्रमुखता से रखी थी मांग मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी स्वीकृति।
पोंड़ी- क्षेत्रीय जनपद सदस्य व सभापति विजय सिंह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पोंड़ी के तिराहा में स्थित हनुमान गार्डन के उन्नयन हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अक़बर से की थी। इसके बाद मंत्री ने पर्यावरण विभाग से 6 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
जनपद सदस्य विजय सिंह ने बताया कि उक्त राशि से हनुमान जी की प्रतिमा का रंगरोगन, गार्डन परिसर में मरम्मत कार्य व प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के एकमात्र दार्शनिक व आकर्षण के केंद्र के नाम से पहचान रखने वाले हनुमान गार्डन में प्रकाश व्यवस्था नही होने के कारण अंधेरापन छाया रहता था। जिसे दूर करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रतिमा का रंगरोगन करते हुए परिसर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में क्षेत्र के लोगो के मंशानुरूप जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने हनुमान गार्डन का भव्य सौंदर्यीकरण करने के लिए त्वरित छः लाख अठ्ठासी हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद सदस्य विजय सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
0 Comments