NEWS:-धूमधाम से निकला महाकाल की बारात, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग लाइटों से जगमगाया शहर:- ऋषि शर्मा ,नीलकंठ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कृषि उपज मंडी कवर्धा बूढ़ा महादेव में जल अभिषेक कर महाकाल की बारात में हुए शामिल

NEWS:-धूमधाम से निकला महाकाल की बारात, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग लाइटों से जगमगाया शहर:- ऋषि शर्मा
 नीलकंठ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कृषि उपज मंडी कवर्धा बूढ़ा महादेव में जल अभिषेक कर महाकाल की बारात में हुए शामिल

कवर्धा - महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर धर्मनगरी में गाजे-बाजे एवं भूत प्रेत के साथ महाकाल की विशाल शोभायात्रा निकाली गई । भव्य झांकी के साथ अघोरियों के दल द्वारा शोभायात्रा की अगुवाई की गयी । खास बात आयोजन में यह रही कि लोग इस झांकी को देख झूमने लगे लोगों ने जमकर झांकी की तारीफ की,
आयोजन समिति के नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि सिरसा हरियाणा की जींवत झांकी व कुरुक्षेत्र हरियाणा के आयरनमैन का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा बताया कि पिछले 2 वर्षों से लगातार महाकाल यात्रा की अगुवाई शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महाकाल की भस्म का यह तीसरा वर्ष है। यात्रा में राऊत नाचा, पंथी आरती  भस्म आरती एवं शिव मंदिरों नृत्य, आदिवासी नृत्य, भस्म आरती की झांकी, से लोग मंत्र मुग्ध होते नजर आए रोशनी बिखेरते हुए कवर्धा शहर की रौनक से लोग काफी खुश हुए  हरियाणा के अघोरी शोभायात्रा में स्पर्धा भी लोग शिवजी की भक्ति में बाबा की प्रस्तुति, रामधुनी, गेड़ी, बिलासपुर की धुमाल लोगो को झूमने पे मजबूर कर दिया  महाकाल की बारात को लेकर पुरे शहर को भव्य लाइटों से सजाया गया है था,ऋषि शर्मा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया
*ऐसे हुआ भोलेबाबा के बारात का आयोजन*

*दोपहर 3 बजे श्री बुढ़महादेव मंदिर में भगवान शिव महाभिषेक किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकाल की बारात निकाली गयी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए। इसके बाद महामाया मन्दिर समीप भारत माता चौक में शिव गौरी विवाह संपन्न हुआ। विवाह उपरांत भस्म आरती व प्रसाद वितरण किया गया*

*हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग से शिव भक्ति में डूबे लोग शिव झांकी रहा आकर्षक का केंद्र*

*शिव गौरी व महाकाल की भव्य शोभायात्रा का यह तीसरा वर्ष है। इसके कारण इस बार आकर्षक झांकी, करतब, डीजे, बैगा, पंथी नृत्य जैसे कई आयोजन किया गया पूरे जिले में इसी तैयारी कई महीनों से थी आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी विशेष रूप से की जिससे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण यह आयोजन संम्पन हुआ ,साथ ही सभी के लिए महा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी,*
 *कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने आयोजन समिति की सराहना की*

*कृषि उपज मंडी कवर्धा के अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने आयोजन समिति की तारीफ की कहा कि बहुत ही शानदार तरीके से यह आयोजन संपन्न हुआ ,समस्त कवर्धा शहर वासियों में हर्ष व्याप्त है लोगों ने उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाया सभी लोग शिव भक्ति में डूबे हुए नजर आए , कुरुक्षेत्र हरियाणा के आयरनमैन का प्रदर्शन  सिरसा हरियाणा शिव जी की झांकी लोगों के बीच काफी चर्चा रही सभी ने सराहना करते हुए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। ,इस मौके पर , नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राजेश माखीजानी, अशोक सिंह ठाकुर सहित अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे।*

Post a Comment

0 Comments