प्रदेश में गन्ना प्रोत्साहन राशि का विसंगति पूर्ण समायोजन से करोड़ों की राशि पाने से किसान वंचित -विजय वैष्णव

*प्रदेश में गन्ना प्रोत्साहन राशि का विसंगति पूर्ण समायोजन से करोड़ों की राशि पाने से किसान वंचित -विजय वैष्णव* 
       अपर संचालक कृषि संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर के पत्र क्रमांक/गन्ना/बोनस/2021-22 /129  जो छत्तीसगढ़ के चारों शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालकों को सम्बोधित है, उसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजनाअंतर्गत भुगतान योग्य राशि घटाकर ही वास्तविक राशि का भुगतान किये जाने का निर्देश है। प्रति क्विंटल को मानक मानकर राशि समायोजन कर काटा जावे/घटाया जावे ऐसा कहीं भी उल्लेख नहीं है, जबकि कारखाना प्रबंधन द्वारा क्विंटल को मानक मानकर कार्य क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिस पर किसानो ने आपत्ति व्यक्त किया।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय वैष्णव ने कहा प्रदेश के शक्कर कारखानों में गन्ना खरीदी हेतु कार्य योजना प्रति एकड़ के मान से मानक तय है यह कि प्रदेश में जिन गन्ना कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत 2021-22 में अदान सहायता राशि प्रदाय किया गया है, उसका मानक गन्ना एकड़ मंें है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना राम्हेपुर के गन्ना विकास अधिकारी द्वारा अपर संचालक के उक्त निर्देश के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ के चारों कारखाना में 79.50 रू. प्रति क्विंटल के दर को गणना का आधार मानकर राशि का समायोजन किया जा रहा है, 

        जिसके कारण एक एकड़ से उपर के लघु एवं सीमांत कृषक तथा 10 एकड़ एवं उससे अधिक के दीर्घ कृषक को क्रमशः दस हजार से लेकर पचास हजार से अधिक का राशि प्राप्त होने से वंचित हो रहे हैं। 

 *छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 की गन्ना प्रोत्साहन राशि में से राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत भुगतान की गई राशि को अपर संचालक कृषि के आदेश के विपरीत विसंगति पूर्ण समायोजन से हजारों कृषक को मिलने वाले करोड़ों रूपये के लाभ से वंचित हो रहे हैं, जिसे संगति पूर्ण/प्रति एकड़ 300 क्विंटल का मानक मानकर समायोजन का आदेश एवं विसंगति पूर्ण गणना कर समायोजन के लिये जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी पर नियत समय में उचित कार्यवाही* के संबंध मे विजय वैष्णव के नेतृत्व मे क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानो ने माननीय भूपेश बघेल ,मुख्यमंत्री छ.ग., माननीय रविन्द्र चैबे ,कृषि मंत्री, माननीय मो. अकबर भाई, कैबिनेट मंत्री छ.ग, माननीय डाॅ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ,सहकारिता मंत्री- छ.ग.शासन, संचालक कृषि, माननीय जनमेजय मोहबे ,जिलाधीश कबीरधाम ,माननीय राकेश शर्मा उप संचालक कृषि प्रबंध संचालक, भो.सह.श.उत्पा.कार. राम्हेपुर प्रबंध संचालक,स.व.भाई पटेल सह.श.उत्पा.कार. बिसेसरा के नाम से माननीय अकबर भाई को अनुरोध पत्र सौपा मंत्री अकबर ने किसानो की बाते गंभीरता से सुनी तथा यथा शीघ्र उचित निर्णय का आश्वासन दिया एवं किसानो का हालचाल पुछा इस अवसर पर द्वारिका वर्मा, सुनिल जायसवाल, सहदेव वर्मा, जीवन वर्मा, नंदू वर्मा, राजेश जांगड़े, शिवेन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, छबी वर्मा, अजमतउल्ला खान, मन्नू चंद्रवंशी, मनमोहन अवस्थी, डाकोर चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष चोवाराम साहू, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष सावित्री साहू सहित सैकड़ांें कृषक उपस्थित रहे। 

                                                                     

Post a Comment

0 Comments