NEWS:-कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के विकास के लिए दी करोड़ों रूपए सौगात
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा- सहसपुर लोहारा नगर क्षेत्र का समुचित विकास के लिए सदैव प्रयत्न शील रहेंगे
कवर्धा, 23 दिसम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार रूपए की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने जन आकाक्षांओं के अनुरूप 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 29 अलग-अलग विकास कार्या का भूमिपूजन किया। उन्होंने नगरवासियों के मांगों को पूरा करते हुए सीसी रोड़ और नाली निर्माण कार्य की आधारशीला भी रखी। इस अवसर पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती अनारा साहू सहित समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री अकबर ने भूमिपूजन के दौरान नगर नगर पंचायत में वार्डो में पहुँच कर भूमिपूजन भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर नगरवासियों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों का लगातार विकास कर रही है। क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को करोड़ों रूपए की सौगात मिलने से वर्षो से उपेक्षित इस नगर पंचायत को विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल भी मिलेगा। आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने करोड़ों रूपए की सौगात देते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का 2640 रूपए प्रति क्विंटल मिलने से इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा जा रहा है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।
इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अधोसंरचना मद वर्ष 2022-23 से 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 29 कार्यो का भूमिपूजन किया। इसके तहत वार्ड क्र.01 पुनानंद के दुकान से धन्नु दीक्षित के घर तक (90मी.). साहेब लाल घर से निशा पाण्डेय घर तक (80मी.) एवं साजिद खान घर से जगात मंदिर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 12 लाख 73 हजार रूपए, वार्ड क्र.01 साहेब लाल घर से नीशा पाण्डेय घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 3 लाख 69 हजार रूपए, वार्ड क्र.01 खिलावन साहू घर से मेन रोड़ तक सी.सी. रोड़ एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए के लिए 03 लाख 50 हजार रूपए, वार्ड क्र.11 अनील रजक घर से सदल मोहम्मद घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 17 लाख 53 हजार रूपए, वार्ड क्र.11 मोहन बराटे घर से हाईस्कुल के पास नाला तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 9 लाख 93 हजार रूपए, वार्ड क्र.11 मुख्यमार्ग से हाई स्कूल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (गौण खनिज मद) के लिए के लिए 15 लाख 24 हजार रूपए, वार्ड क्र. 12 थाना परिसर में आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 2 लाख 75 हजार रूपए, वार्ड क्र.12 जैन मंदिर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 10 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्र. 13 कमला यादव घर से रोड तक एवं रोहित यादव से सुमन किराना दुकान तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 5 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड क्र. 13 रामावतार घर से नदी तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 3 लाख 06 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक भवन से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 7 लाख 69 हजार रूपए, वार्ड क्र.15 मेन रोड़ से योगी व देवांगन घर से सूरज रजक घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण के लिए 4 लाख 80 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 गोप घर से नदी तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 4 लाख 65 हजार रूपए, वार्ड क्र.15 अघनू घर से धिराजी घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 1 लाख 90 हजार रूपए, वार्ड क्र.15 में श्याम रतन घर से खिलावन पटेल घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, वार्ड क्र.14 असरू पटेल घर से रत्नू पटेल घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 2 लाख 96 हजार रूपए, वार्ड क्र.14 में अनुज गंधर्व के घर से सुखी राम पटेल घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण के लिए 4 लाख 80 हजार रूपए, वार्ड क्र.14 में बाबु लाल घर से पल्टू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 1 लाख 76 हजार रूपए, वार्ड क्र.14 में बाला पटेल घर से नाथू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 52 हजार रूपए, वार्ड क्र.05 हीरा बाई घर से गौतम बंजारे घर से नदी तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 12 लाख 75 हजार रूपए, वार्ड क्र.04 गौतम बंजारे के घर से बानो रोड़ (मेन रोड़) तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 13 लाख 09 हजार रूपए, वार्ड क्र.03 हरिपाली घर से अमर साहू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 4 लाख 52 हजार रूपए, वार्ड क्र.03 साहू पारा गौठान के पास सी.सी.रोड़ निर्माण के लिए 09 लाख 04 हजार रूपए, वार्ड क्र.03 बहल साहू घर से संतोष साहू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 4 लाख 42 हजार रूपए, वार्ड क्र.02 राजाराम पटेल के घर से गोंविद पटेल के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण के लिए 7 लाख 45 हजार रूपए, वार्ड क्र.02 सीताराम साहू घर से हरिराम साहू घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 4 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड क्र.08 प्रभाकर श्रीवास्तव घर से सविता घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 3 लाख 18 हजार रूपए, वार्ड क्र.09 इस्माइल घर से कमाल दुकान तक (125मी.) आर. सी. सी. नाली निर्माण, थनवार डडसेना के घर से इस्माइल घर तक (180मी.) एवं मन्ना पटवा से किशन सोनी घर तक (150मी.) कवर सलैब के लिए 17 लाख 778 हजार रूपए और वार्ड क्र.09 मन्ना पटवा घर से किशन सोनी घर तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए 4 लाख 33 हजार रूपए के कार्य शामिल है।
0 Comments