कैबिनेट मंत्री अकबर की कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम खैरबना कला एवं डंगनिया के 13 भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल,,
मंत्री अकबर ने सभी को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर किया स्वागत,,
कवर्धा / 6 मई 2023! कैबिनेट मंत्री श्री अकबर भाई की विकास नीति और सरल, सहज, व्यवहार सें प्रभावित एवं कवर्धा विधानसभा में विकास कार्यों के प्राथमिकता से कराये जा रहे है। इससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति झुकाव बढ़ा है। ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू के नेतृत्व में सभी ने लिया कांग्रेस प्रवेश, कांग्रेस प्रवेश करने वाले वि0ख0 बोड़ला ग्राम खैरबना कला के श्री जगदीश तिवारी, गुहरू साहू,हेमा साहू,हीरा साहू,जोहित साहू एवं ग्राम डंगनिया सें श्री रघु राम, देवराज, कन्हैया, नेमि साहू, देवचरण साहू, रमेश साहू, दुर्गेश साहू सभी नें रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों को तिरंगा गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है उससे वे प्रभावित हो रहे इस दौरान शंकर मेडे सेक्टर प्रभारी गीतेश्वर साहू बीरबल साहू रामकरण साहू उपस्थिति रहे
0 Comments