पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गंडई की त्वरित संवेदनशील कार्यवाही अपने घर का रास्ता भूल रोते भटकते 10 साल के नाबालिक बालक को मिलाया परिजनों से गुम इंसान 12/23 की गुम महिला दस्तयाब विगत दो माह में आपरेशन मुस्कान के तहत् 22 परिवारों की लौटी मुस्कान

                                             
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गंडई की त्वरित संवेदनशील कार्यवाही
अपने घर का रास्ता भूल रोते भटकते 10 साल के नाबालिक बालक को मिलाया परिजनों से
गुम इंसान 12/23 की गुम महिला दस्तयाब
विगत दो माह में आपरेशन मुस्कान के तहत्  22 परिवारों  की लौटी मुस्कान
गंंडई

   पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सुश्री अंकिता शर्मा, द्वारा नाबालिक गुमशुदा बालक/बालिकाओं एवम विभिन्न कारणों से परिजनों से बिछड़े गुम महिला/पुरुष को तलाश कर परिजनों से मिलाने विशेष अभियान प्राथमिकता के आधार पर  करने के निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में थाना गंडई में दर्ज गुम बालक/बालिकाओं,महिला /पुरषो के प्रकरण का अवलोकन कर पता तलाश खोजबीन दस्तयाबी हेतु टीम तैयार किया गया और  मिलने के संभावित स्थानों पर अलग-अलग टीम रवाना कर पतासाजी शुरू की गई  टीम के द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं कार्यशैली का परिचय देते हुये दिनांक 06.05.2023 को 12/23 के गुम महिला को ढुढ निकालने मे सफल हुये और महिला को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया
   थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर खुर्द का 10 वर्षीय नाबालिक बालक घर से साइकिल से मामा के घर जाने के लिये निकला और रास्ता भूल कर असहाय रोते हुये भटक रहा था सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग टीम पहुच कर बालक को सुरक्षित कर स्नेहपूर्वक पूछताछ कर जानकारी लेकर बालक को  सही सलामत उसके घर ले जाकर   परिजनो के सुपुर्द किया गया।
  *वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गंडई द्वारा दो माह में अभियान मुस्कान के अंतर्गत 22 परिवारों के बिछड़ो को तलाश कर उनके परिवार एवम परिजनों के चेहरे में मुस्कान लाने मे सफल हुई है,अभियान जारी है।।

Post a Comment

0 Comments