युवा कांग्रेस की विशेष मांग पर लगी मुहर किसानों को मिलेगा फायदा...भोरमदेव शक्कर कारखाना की शेयरधारी किसानों को मिलेगी 50 किलो शक्कर :-- वाल्मिकी वर्मा



युवा कांग्रेस की विशेष मांग पर लगी मुहर किसानों को मिलेगा फायदा...
भोरमदेव शक्कर कारखाना की शेयरधारी किसानों को मिलेगी 50 किलो शक्कर :-- वाल्मिकी वर्मा
कवर्धा :- युवा कांग्रेस कवर्धा द्वारा सहकारी शक्कर कारखाने में सुविधा एवं निर्माण कार्य सहित किसानों का मुख्य मांगो में से एक शेयरधारी किसानों को उनका हक शक्कर प्रदान को लेकर 18.07.24 दिन गुरुवार दोपहर को सात सूत्रीय ज्ञापन सौपा गया।

          ज्ञापन सौंपने के दो दिन बाद शासन प्रशासन नीद से जगा और किसानों को उनका हक शक्कर प्रदान करने को लेकर मजबूर हुआ।जिसमे सैकड़ो की संख्या में किसान और वरिष्ठ जन,युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा किसान हित में बात कारखाना प्रबधक के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था।और जायज मांग को पूरा करना पड़ा।
        युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा समन्वयक अश्वनी वर्मा ने बताया कि इस मांग पर मुहर लगाने के बाद शेयरधारी किसानों को अब भाजपा सरकार में बढ़ती मंहगाई के बीच बाजार से महंगे दरो में शक्कर खरीदने की जरूरत नही पड़ेगी,कारखाने से शक्कर मिलने से किसानो को सीधा लाभ मिलेगा।अब किसानो के चेहरे में खुशी की लहर है।

सबके सहयोग से किसानो का एक महत्तवपूर्ण मांग पूरा होने पर बधाई।सैकड़ों की संख्या में सभी युवाओं की उपस्थित के लिए आभार।

जल्द ही समय रहते बाकी मांगो को पूरा नहीं करने पर किसानो और युवाओ के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments