कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के व्यक्तित्व एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर 17 ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता मोहम्मद अकबर जनप्रिय नेता लगातार उनके द्वारा कबीरधाम में किये विकास कार्यो से प्रभावित होकर एवं लगातार लोग ले रहे कांग्रेस सदस्यता

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के व्यक्तित्व एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर 17 ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
मोहम्मद अकबर जनप्रिय नेता लगातार उनके द्वारा कबीरधाम में किये विकास कार्यो से प्रभावित होकर एवं लगातार लोग ले रहे कांग्रेस सदस्यता

कवर्धा
 ग्राम पंचायत बिड़ोरा के आश्रित ग्राम धनगांव एवं नूनछापर के 17 ग्रामीणों ने राजधानी रायपुर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। 
ग्राम पंचायत बिड़ोरा के सरपंच विनोद वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इन ग्रामीणों ने कहां कि वे कांग्रेस पार्टी की सबको को साथ लेकर चलने की रीति-नीति व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली जो कि क्षेत्र के विकास पर आधारित है से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने सहमति दी। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो के अनुरूप कार्य करते हुए अपना योगदान प्रदान करें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा विकास पर आधारित है। कांग्रेस लोगों की सेवा के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। 
कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लोगों के नाम इस प्रकार है:- ग्राम धनगांव- कृपा राम पटेल, राजाराम पटेल, अजित पटेल, महगू साहू, गोवर्धन साहू, सती बाई साहू, राजकुमार साहू, नेमा पटेल, सुशीला बाई पटेल, तिजवंतिन पटेल, सतवंतिन पटेल, कांति बाई पटेल, सुधिया बाई पटेल, कौशिल्या बाई पटेल, ग्राम नूनछापर- पूरन लाल धु्रर्वे, उत्तम यादव, टोमेश्वर झारिया। 
इस अवसर पर विशेष रूप से कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सहसपुर लोहारा अध्यक्ष रामचरण पटेल, रिटायर शिक्षक सहसपुर लोहारा भगवानी राम पाटिल उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments