कांग्रेस सभी धर्मो का सम्मान करती हैं रामविलास किसान जोड़ों सम्मान यात्रा का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत मीनाक्षी

कांग्रेस सभी धर्मो का सम्मान करती हैं रामविलास 

किसान जोड़ों सम्मान यात्रा का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत मीनाक्षी
पलारी 
 किसान जोड़ो सम्मान यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा जगदलपुर कोंडागांव कांकेर धमतरी कुरूद महासमुंद आरंग खरोरा तिल्दा के कई ग्रामों में यात्रा करने के बाद आज 15 नवम्बर को सिमगा लिमतरा भाटापारा सुहेला मे यात्रा पहुचा। भाटापारा में यात्रा निकालकर कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।  इस अवसर पर निगम सदस्य सतीश अग्रवाल प्रभारी महामंत्री किसान कांग्रेस हरिओम सोनी देवनारायण बांधे उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी रज्जाक खान झम्मन बघेल महामंत्री मो शकील उपाध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर उपाध्यक्ष रामचंद पटेल पलारी ब्लाक अध्यक्ष रामचन्द्र बर्मन उपाध्यक्ष शयामु यादव सुहेला ब्लाक अध्यक्ष नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस किशोर बघेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।जहां । यात्रा प्रदेश प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू जी के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई है। जहां भारी संख्या में स्थानीय किसान साथियों एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया । मजदूर किसानो का गमक्षा से सम्मानित किया गया सभी स्थानों में किसान यात्रा निकाली गई तथा सभा का आयोजन किया गया।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने उपस्थित जन सभा को संबोधित करते हुए इस यात्रा के उद्देश्य तथा राज्य सरकार के द्वारा आम जन मानस एवम किसान मजदूर के लिए किए गए जनकल्याण कारी कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति धर्म की राजनीति नही करती सभी धर्मो का सम्मान करती हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वह एक दूसरे के धर्म को लडाकर राजनीतिक रोटियां सेकती है। किसान सभी धर्मो के जातियों के लोग होते हम अभी धर्मो पर विश्वास सम्मान करते हैं। इस अवसर  पर बलौदा बाजार विधानसभा सुहेला ब्लाक के अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में संबोधित किया गया जिसमें माननीय प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेश रामविलास साहू प्रदेश महामंत्री सीमा वर्मा छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी किसान कांग्रेश प्रदेश सचिव संजय सिन्हा बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष किशोर बघेल पलारी ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र बर्मन, किसान कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश महामंत्री,  मीनाक्षी ठाकुर ,मनोज राजपूत प्रदेश सचिव सहित प्रमुख रुप से किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे,उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments