लैलूंगा पत्थलगांव में यात्रा कर किया किसानों का सम्मान,किसान जोड़ो सम्मान यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन

लैलूंगा पत्थलगांव में यात्रा कर किया किसानों का सम्मान,किसान जोड़ो सम्मान यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन
लैलूंगा
किसान जोड़ो सम्मान यात्रा 8 नवम्बर को राजीव भवन रायपुर से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में निकाली गई। जो बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारम्भ कर छत्तीसगढ़ के कई शहरों कस्बों ग्रामों में यात्रा कर सरगुजा के लैलूंगा पत्थलगाव मे यात्रा निकाली गई ।  इस अवसर पर लैलूंगा के विधायक चक्रधर सिह सिदार सुभाष तिवारी प्रदेश सचिव फनिश दुबे उपाध्यक्ष असंगठित कांग्रेस प्रदेश महासचिव मिनाक्षी ठाकुर ,मनोज राजपूत प्रदेश सचिव, यात्रा प्रभारी अनिल यादव प्रदेश सचिव पदमा मानिकपुरी रायपुर जिला अध्यक्ष संजीव गौतम  श्रीमति कार्तिका सिंह भुवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मजदूर जिला अध्यक्ष अनुसूईया चौहान आदि मौजूद रहे। यात्रा प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू जी के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई है। जहां भारी संख्या में स्थानीय किसान साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। मजदूर किसानो का गमछा से सम्मानित किया गया। तथा सभा का आयोजन किया गया।किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने उपस्थित जन सभा को संबोधित करते हुए इस यात्रा के उद्देश्य तथा राज्य सरकार के द्वारा आम जन मानस एवम किसान मजदूर के लिए किए गए जनकल्याण कारी कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति धर्म की राजनीति नही करती सभी धर्मो का सम्मान करती हैं। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वह एक दूसरे के धर्म को लडाकर राजनीतिक रोटियां सेकती है। किसान सभी धर्मो के जातियों के लोग होते हम अभी धर्मो पर विश्वास सम्मान करते हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर कुछ बात नही करती। इस अवसर  पर प्रमुख रुप से किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। उक्त जानकारी प्रदेश किसान मीडिया प्रभारी रज्जाक खान ने दी। 
*कांग्रेस प्रदेश महासचिव मीनाक्षी ठाकुर ने केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी कहा*

* कांग्रेस किसान प्रदेश महासचिव मीनाक्षी ठाकुर ने केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया ,साथ ही कहा कि नए नए कानून लाकर किसानों को परेशान कर उनका हितैषी बनने का नाटक करती है ,आखिरकार किसानों के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा और नया किसान बिल को वापस लेना पड़ा,राज्य में भाजपा की रमन सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदने की बात कही थी जो खोखली साबित हुई 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हाल थे ,मीनाक्षी ठाकुर ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में  कांग्रेस की सरकार आयी है ,माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी ,समर्थन मूल्य में धान खरीदी हर फसलो को उचित दाम दे रहे है जो वादा किया उसे पूरा किया आज प्रदेश के किसान खुशहाली से जीवन जी रहे है हर वर्ग हर तबका खुशहाल है निश्चित ही कांग्रेस सरकार गरीब और किसानों की सरकार है।

Post a Comment

0 Comments